रतिया,7 मार्च:- अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग का बिगुल फूंका जाएगा। उक्त विचार प्रगट करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक व प्रधान भवानी सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी 23 मार्च को फतेहाबाद में "नशा मुक्ति विशाल यात्रा" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और ग्रामीण शिरकत करेंगे।
 शहीदों के सपनों का भारत बनाने की पहल महाराज रेस्टोरेंट रतिया में आयोजिक बैठक के दौरान भवानी सिंह और शर्मा चंद लाली, सतपाल जिंदल ने इस यात्रा की रूपरेखा सांझा की। प्रधान भवानी सिंह ने बताया कि हमारे शहीदों ने एक सशक्त और स्वस्थ भारत का सपना देखा था, लेकिन आज नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इसी के विरोध में और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है I 
यह विशाल यात्रा फतेहाबाद के मुख्य मार्गों से होते हुए समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देगी।  शर्मा चंद लाली ने कहा कि शहीदी दिवस जोश और जज्बे का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि युवा अपनी ऊर्जा नशे में बर्बाद करने के बजाय देश निर्माण में लगाएं। बैठक में लिए गए I यात्रा को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की टीमें हर गांव में जाकर युवाओं को इस मुहिम से जोड़ेंगी। यात्रा के समापन पर उपस्थित जनसमूह को नशा न करने और न करने देने की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।  
अश्लीलता और संस्कृति के अपमान के विरोध में रैपर बादशाह का पुतला दहन रतिया में महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया I किया गया तत्वावधान में स्थानीय पालिका बाजार में  प्रसिद्ध रैपर बादशाह के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला फूँका गया। यह विरोध प्रदर्शन बादशाह के हालिया रिलीज हुए गाने 'ततीरी' में प्रयुक्त कथित अश्लील शब्दावली और स्कूली छात्राओं के फिल्मांकन के विरोध में आयोजित किया गया।
 प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गाने के बोल और दृश्य सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। विशेष रूप से गाने में स्कूली वर्दी में लड़कियों को दिखाना और आपत्तिजनक इशारों का प्रयोग करना निंदनीय है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बादशाह के खिलाफ पहले ही हरियाणा के पंचकूला समेत कई स्थानों पर IPC की धारा 296 और स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगीत के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को समाज स्वीकार नहीं करेगा। यदि इस गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भवानी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा: "कला की आड़ में हमारी संस्कृति और युवाओं की मानसिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बादशाह जैसे कलाकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।"
नशा मुक्त समाज के लिए महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की अहम पहल रतिया में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भवानी सिंह ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट का लक्ष्य रतिया और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। 
शर्मा चंद लाली ने बताया कि रतिया इलाके में नशे ने युवाओं को खोखला कर दिया है I जिसके कारण आज हर रोज हम देखते हैं कि मीडिया में, बाजार में हर जगह आज नशे से मरे युवाओं या नशे की घटनाओं का जिक्र है इसलिए युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए  समाज का हर वर्ग को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए I ताकि फतेहाबाद जिले को नशा मुक्त किया जा सके I आज समाज में गिरते ही सामाजिक ताने बाने को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा I 
इस अवसर पर शर्मा चंद लाली ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल ट्रस्ट की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से अपील की कि वे नशे के सौदागरों की सूचना  महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट व प्रशासन को दें और पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने में मदद करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर सभाएं और जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे ताकि युवाओं को खेलों और सकारात्मक कार्यों की ओर प्रेरित किया जा सके I 
बैठक में शर्मा चंद लाली, सतपाल जिन्दल, पारस सिंगला, डॉ नैब सिंह मंडेर, कामरेड अजमेर सिंह, गुरप्रीप सिंह नैन ,अभी नेहरा, पवन सिंगला,बलदेव कुमार, शिव वधवा, अजय कुमार, अमन वर्मा, गुरदीप अयालकी, अमृत सिंह बल आदि क्षेत्र के कई सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में ट्रस्ट के इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया |