हिसार, 16 मार्च : कुम्हार धर्मशाला, हिसार में हेड़ी/नायक समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संत लाधू नाथ एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक माजरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के निवास कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में संत लाधू नाथ महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। ट्रस्ट सचिव एडवोकेट राय सिंह चौहान जी ने मंच संचालन करते आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
बैठक में नायक /हेड़ी/अहेरिया/ थोरी जाति विकास ट्रस्ट के संरक्षक जगदीश फतेहाबाद एवं अध्यक्ष जिले सिंह किनाना, अखिल भारतीय नायक सभा हरियाणा के अध्यक्ष हरभगवान सिंह, वंचित जन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर लीलाराम बीसलवास, भानीराम सिरसा, राजेश कुमार (भाजपा नेता, जींद), मास्टर जिले सिंह शेखावत, ज्ञानी राम (पार्षद, फतेहाबाद), जिले सिंह किनाना, नरेश झोडनवाली, प्रहलाद सिंह (भिवानी), राय सिंह अधिवक्ता, सुल्तान सिंह पंवार, अधिवक्ता महेंद्र सिंह, अधिवक्ता अशोक पंवार, मास्टर अशोक कुमार, मनोहर लाल चौहान, ओमप्रकाश नंबरदार (रोहतक), मास्टर ऋषिलाल (हांसी), राजकुमार (पूर्व सरपंच, गांधीनगर), रामकुमार (कलायत), सुरेंद्र पंवार (सातरौड), मोहनलाल आर्य, टेकचंद आर्य, दलबीर सिंह आर्य, राजेश कुमार (फतेहाबाद), सुरेंद्र कुमार (सिरसा), सुनीता (पंचकूला), संतोष ढुल (हांसी), अजमेर नायक (अग्रोहा), मास्टर रवि प्रकाश सहित प्रदेश भर से अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर समाज के लोगों को संत श्री लाधू नाथ महाराज जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
हेड़ी/थोरी/अहेरी (नायक) समाज के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाली संत लाधू नाथ महाराज की जयंती को समाज के गौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समस्त नायक समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।
20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर हेड़ी नायक समाज का विशाल समागम आयोजित होगा अशोक पंवार अधिवक्ता
