हांसी:- ऑल हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के वशिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश ठकराल के नेतृत्व में व एसोसिएशन चेयरमैन हरीश धमीजा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। जिसमें राजेश ठकराल व हरीश धमीजा ने हांसी मंडी की आठ दुकानों के विवादित केस को हल करवाने का व जिला बनाने का धन्यवाद किया।
हरियाणा की सब्जी मंडियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए विशेषकर मार्केट फीस 15 प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ोतरी को निरस्त करने का निवेदन किया। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं को हल करने का वादा किया। इससे पहले हरीश धमीजा ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर सम्मान किया। फिर राजेश ठकराल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
रोहतक से राज कुमार मग्गू और प्रवीण बुद्धिराजा व गोहाना से दीपक महता अंबाला से अमरनाथ बिरला, उकलाना से राजेंद्र नारंग सीवन से सतीश मुंजाल एवं कैथल से विकास बठला ने मुख्यमंत्री को शॉल और बुक्के भेंट किए । हांसी के रमेश भूटानी ने मुख्यमंत्री का हांसी के मशहूर पेड़ों से मुंह मीठा करवाया।
ऑल हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता राजेश ठकराल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
