रतिया 22 नवंबर:- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ मा वि लधुवास में शहीद देविंदर सिंह के 24 वें शहीदी दिवस को समर्पित चेतना समागम का आयोजन प्राचार्य  हरविंदर कुमार की अध्यक्षता में करबाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ एवं छात्र -छात्राओं ने शहीद की तस्वीर के समक्ष फुल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
कक्षा बारहवीं के छात्रा नेहा ने शहीद की जीवनी प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने 19 नवंबर 2001 को कुपवाड़ा क्षेत्र में दो आंतकवादिओं को मर मुकाकर वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत के 24वें दिवस पर हम चेतना समागम में याद कर रहें हैं। प्राचार्य श्री हरविंदर कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानी नहीं भूल सकते।
 इस मौके पर बच्चों ने चेतना जागृत करने के लिए शहीद देविंदर सिंह यादगारी ट्रस्ट द्वारा दिए गए स्लोगन नशा भगाओ -समाज बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ -जिंदगी बचाओ के नारे लगा कर लोगो को जागृत किया।
समारोह में प्रवक्ता नानक चंद, प्रवक्ता गमदुर सिंह, बलकार सिंह, राजेश कुमार, जसविंदर कौर, मंजीत कुमार पीटीआई, रमेश कुमार  सहित स्टॉफ उपस्थित था।