ऊना:- उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में विजेता रहे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जीत पर ऊना जिला के नगर संतोषगढ़ में केक काटा गया। भीम आर्मी हिमाचल के पूर्व संयोजक दिवंगत हनीश बंगड़ के परिवार सहित साथियों ने जीत को एतिहासिक बताया। केक काटने के दौरान हनीश बंगड़ के परिवार में से भाई मनीष बंगड़ और माता अंजू देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दलित एवं पिछड़े समाज के साथ साथ हर पीड़ित मानवता की चंद्रशेखर आजाद से आवाज बुलंद की है। उन्होंने बिना जाति धर्म देखे पीड़ित का दर्द बांटा है और शोषण करने वाले दबंगों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष में चंद्रशेखर आजाद ने सच्ची जनसेवा से ही लोकसभा सांसद के रूप में पहुंच बनाई है। जिससे समूचे देश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी व अन्य वर्ग के प्रताड़ित समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हनीश बंगड़ चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में न केवल भीम आर्मी से जुड़ा रहा तो आजाद समाज पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं प्रदान करता रहा है। आज बेशक हमारे बीच नहीं है लेकिन चंद्रशेखर की जीत को ऐसे ही मनाकर खुशी जाहिर करता। इसलिए केक काटना भी उसी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि है। इस मौके पर अजय कुमार, चंदन सहगल, समपाल सैम सहगल, नवीन, विक्की, प्रिंस, नरेश सहगल, मोहित मौजूद रहे
You May Also Like
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उठाए किसानों और युवाओं के मुद्दे
Impact of Bhagwant Singh Mann Government’s Work Visible; Entire Punjab Is Truly Becoming a ‘Hassda Punjab’: Kulwant Singh
Haryana Chief Minister Shri Nayab Singh Saini Thanks Prime Minister Shri Narendra Modi for Historic Increase in Minimum Support Prices of Rabi Crops