हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस हांसी ने यातायात नियमों के तहत 7 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड कर कुल 1 लाख 36 हजार 500 रुपए के चालान किए है।
पुलिस जिला हांसी क्षेत्र में आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। विशेष चेकिंग अभियान के तहत बुलेट पटाखा (मोडी फाइड साइलेंसर) एवं बिना वैध दस्तावेजों के चल रही कुल 7 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड किया गया है। 
ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर ध्वनि प्रदूषण को रोकना एवं ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस या अन्य वैध दस्तावेजों के न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हांसी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेजों को साथ रखें, वाहन में किसी भी तरह का अवैध परिवर्तन (जैसे कि पटाखा साइलेंसर) न करें और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें।