चंडीगढ़:- विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर पार्क हॉस्पिटल, मोहाली के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों के पैनल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्तन कैंसर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए भारतीय महिलाओं में समय पर जांच और शुरुआती पहचान की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
मीडिया को संबोधित करते हुए मेडिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. संदीप कुक्कड़ ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर बनकर उभरा है। उन्होंने बताया, “दुनियाभर में हर साल लगभग 21 लाख महिलाएं स्तन कैंसर से प्रभावित होती हैं, जबकि भारत में हर साल करीब 1.90 लाख नए मामले सामने आते हैं।”
मेडिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह बीमारी अब कम उम्र की महिलाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया, “भारत में स्तन कैंसर के 60 प्रतिशत से अधिक मरीजों में बीमारी का पता उन्नत अवस्था में चलता है। इसका प्रमुख कारण जांच की कम दर और सामाजिक झिझक है।”
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विजय जगाड़ ने कहा, “भारत में महिलाओं में होने वाले कुल कैंसर मामलों में स्तन कैंसर की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है। स्तनों की स्वयं जांच और मैमोग्राफी जैसी सरल तकनीकों से बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है। इसके बावजूद, सर्वेक्षणों के अनुसार, 75 प्रतिशत भारतीय महिलाएं जांच कराने से हिचकिचाती हैं।”
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के सलाहकार डॉ. अमन कुमार वैद और डॉ. नितिन बालाचंदर ने भी जोर दिया कि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान होने से उपचार के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ (नॉर्थ) आशीष चड्ढा ने घोषणा की कि पार्क हॉस्पिटल, मोहाली में 31 अक्तूबर तक मैमोग्राफी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही पीईटी-सीटी स्कैन मात्र ₹10,999 में उपलब्ध कराया जा रहा है।
