रतिया, 24 नवंबर (एडवोकेट गुरप्रीत मंडेर ) श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाशोत्सव मौके गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब पुराना बाजार रतिया में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी द्वारा गुरूद्वारा करीब 50 यूनिट रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गुरुद्वारा कमेटी का भी सहयोग रहा। कैंप में रक्त एकत्रित करने सरकारी ब्लड बैंक की टीम पहुंची।

वहीं कैंप बारे जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि क्षेत्र में समय समय पर धार्मिक समारोह मौके रक्तदान कैंप व अन्य समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरू साहिब ने समाज को सांझीवालिता का संदेश दिया है और गुरपर्व मौके रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और।हमारा दिया हुआ रक्त किसी के काम आ सके, यही सोच को लेकर हमेशा रक्तदान करना चाहिए।

कैंप मौके रक्तदान करने वालो को बाबा बंदा सिंह बहादुर स्टडी सर्कल द्वारा विशेष रूप से स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया, वहीं ब्लड बैंक की पहुंची टीम का सम्मान किया गया। इस मौके पर गुरूद्वारा मैनेजर दलजीत सिंह, सुखदीप सिंह, कुलबीर सिंह, मनजीत सिंह, जगसीर सिंह, नवदीप सिंह, संदीप सिंह, मुनीश बत्तरा सहित मौजूद रहे।