टाहलीवाल/हरोली, 11 फरवरी (नारायण प्रभाकर):- जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जिला पुलिस कप्तान सचिन के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील संख्यान के नेतृत्व में नंगलकलां टाहलीवाल में एक युवक के क्वार्टर में दबिश देकर 2.43 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
प्राथमिक पूछताछ में युवक का नाम रजत, पुत्र मदन लाल, निवासी गांव सपोरी, तहसील अंब, जिला ऊना पाया गया है। कमरे में चिट्टा पीने के लिए प्रयोग की जा रहे फॉयल पेपर, जले हुए नोट, इत्यादि को भी बरामद किया गया है। जिला कप्तान सचिन ने बतलाया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावको को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए।
उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना में इसका नेट बर्क किसके साथ है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल रही है।
अगर किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का नशा बेचने वाले की सूचना हो, तो उसे या तो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम कभी भी जाहिर नहीं किया जाएगा। टीम में सुनील संख्यान, आरक्षी सौरभ, राकेश, ओर अरुण शामिल रही है।
टाहलीवाल में युवक के क्वार्टर में रेड करके पकड़ा 243 ग्राम हेरोइन चिट्टा
