
योग मैराथन प्रदेश को योग-मुक्त, नशा-मुक्त बनाने की संकल्प यात्रा बन गई है - नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 15 जून - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर योग मैराथन प्रदेश को योग-मुक्त, नशा-मुक्त बनाने की संकल्प यात्रा बन गई है। इस संकल्प यात्रा में हजारों युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दौड़कर एक नया आयाम स्थापित किया है। इस सरकार ने भी राष्ट्र की सम्पत्ति यानी युवाओं को नशे से बचाने के लिए हरियाणा को योग-मुक्त, नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और कदम बढ़ाए हैं।
चंडीगढ़, 15 जून - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर योग मैराथन प्रदेश को योग-मुक्त, नशा-मुक्त बनाने की संकल्प यात्रा बन गई है। इस संकल्प यात्रा में हजारों युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दौड़कर एक नया आयाम स्थापित किया है। इस सरकार ने भी राष्ट्र की सम्पत्ति यानी युवाओं को नशे से बचाने के लिए हरियाणा को योग-मुक्त, नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और कदम बढ़ाए हैं।
खास बात यह है कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पहले शुरू किए गए इस अभियान में प्रदेश के 19.27 लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी द्वार पर हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा व महानिदेशक श्री संजीव वर्मा ने राज्य स्तरीय योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस दौरान स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने योग मैराथन धावकों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने इस मैराथन में महिला व पुरुष वर्ग के 20 विजेताओं को 3 लाख 46 हजार रुपये के नकद पुरस्कार भी वितरित किए। इस योग मैराथन में प्रथम आने वाले सोनीपत के गौरव व मोनिका को 51 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मैराथन ने योग, खेल, संस्कृति व पर्यावरण जागरूकता को नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ योग करने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से 6 दिन पहले आज योग मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसमें 20 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन अपने शरीर के लिए एक घंटा अवश्य निकालना चाहिए। जो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा, वह नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। नशा राष्ट्र के विकास में बाधा डालता है- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वन अर्थ वन हेल्थ रखी गई है, जिसके लिए हमने प्रदेश में योग के साथ नशा मुक्त हरियाणा को जोड़कर इसे और अधिक प्रभावी बनाने का काम किया है।
इस थीम पर चलते हुए सभी नागरिकों को नशे से बचना चाहिए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को भी नशे से बचाना चाहिए। नशा एक बुरी आदत है, जो किसी भी राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि हमने यह अभियान इसलिए चलाया है, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई एक पुरानी परंपरा है। हमें इस उपहार को संजोकर रखने की जरूरत है।
योग अभियान स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और हरित क्रांति का एक रूप है-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह योग अभियान केवल स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा की धरती पर यह हरित क्रांति का एक रूप बन रहा है। इस महाअभियान में अब तक 67,508 पौधे लगाए जा चुके हैं, जो पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 9.90 लाख लोग डिजिटल रूप से जुड़े हैं। आयुष विभाग से 38 हजार और खेल विभाग से 1.38 लाख लोग इसमें शामिल हुए हैं।
21 जून को 2500 स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा योग शिविर आयोजित किए जाएंगे-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग जागरण यात्रा 19 जून तक प्रदेश के 5000 गांवों में पहुंचेगी और लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। पतंजलि योग पीठ, भारतीय योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी तथा आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्थाएं 21 जून को प्रदेश में 2500 स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब कार्यालय में 5 मिनट का वाई-ब्रेक भी शुरू किया गया है, ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त रहें। महानिदेशक श्री संजीव वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय योग मैराथन के साथ-साथ खेल विभाग की तमाम उपलब्धियों तथा खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा तैयार की जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगराधीश माफी ढांडा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
