
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन पर भाजपा हांसी मंडल द्वारा आयोजित की गई "विकसित भारत संकल्प सभा"
हिसार:–भाजपा पार्टी मंडल हांसी द्वारा हिसार चुंगी स्थित ली ग्रैंड बैंक्विट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजक भाजपा हांसी मंडल के अध्यक्ष तनुज खुराना रहे।
हिसार:–भाजपा पार्टी मंडल हांसी द्वारा हिसार चुंगी स्थित ली ग्रैंड बैंक्विट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजक भाजपा हांसी मंडल के अध्यक्ष तनुज खुराना रहे।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हांसी के विधायक विनोद भयाना पहुंचे। इस सभा में विशेष रूप से भाजपा दिल्ली के आदर्श नगर से विधायक राजकुमार भाटिया भी उपस्थित रहे। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस समय अवधि में देश ने विकास के मामले में एक नई उड़ान भरी है। हर वर्ग के लोगों का उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में केवल गरीबी हटाने के मात्र नारे दिए जाते थे लेकिन मोदी सरकार में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके है।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। जिनका फायदा समाज के हर तबके के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे लेकिन आज हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
भाजपा सरकार पिछले 11 वर्षों के दौरान अनेक ऐसी निर्णय लिए जिनकी बदौलत ने केवल देश का विकास हुआ बल्कि भारत का नाम विश्व पटल पर चमका। इनमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना तथा वफ्फ बिल जैसे सख्त निर्णय शामिल है।
पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बात सामने आती थी लेकिन जब से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से विकास, आविष्कार और नवाचार पर बल दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने अंधेरे से उजाले तक, निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम किया है। मोदी है तो मुमकिन है सिर्फ नारा नहीं एक जमीनी हकीकत बन चुकी है।
विधायक ने कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से यहां तेजी से विकास हुआ है। प्रदेश में एक करोड़ 20 लाख आयुष्मान कार्ड और एक करोड़ 29 लाख एबी एचए कार्ड जारी किए गए हैं, साथ ही 1668 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 15 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में दो महिला पुलिस स्टेशन थे लेकिन अब इनकी संख्या 33 हो चुकी है ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जा सके। वृद्धावस्था सामान भत्ता तीन गुना बढ़कर 3000 प्रति माह हो गया है।
इस सभा में मुख्य रूप से राजपाल यादव,नेहा धवन,गोल्डी सैनी सुखविंदर जाखड़,तनुज खुराना, रमेश नायक,मुकेश सैनी,विनोद सैनी,पंकज कोचर,अक्षय शर्मा,रमेश मदान ,दीपक मुंजाल, मुकेश टुटेजा,सुशील पवार, योगराज,माया न्योलिया,नवीन ठाकुर,राहुल खुराना,राजू मेहता वरुण,राजू चायल,विजयपाल शास्त्री,रामनिवास,दौलत राम गिरधर आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
