सेंसेक्स 1300 अंक उछलकर 78,300 के पार, निफ्टी भी 357 अंक चढ़ा।
मुंबई: आज यानी गुरुवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी आई है। सेंसेक्स करीब 1313 अंक चढ़कर 78,358 पर कारोबार कर रहा है। सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 357 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है। यह 23,794 को पार कर गया है। 16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय घरेलू निवेशकों ने 2,512.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक बाजार में मामूली गिरावट
16 अप्रैल को, अमेरिकी डॉव जोन्स 699 अंक (1.73%) नीचे बंद हुआ, नैस्डैक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) गिर गया और एसएंडपी 500 सूचकांक 121 अंक (2.24%) गिर गया।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291 अंक (0.86%) बढ़कर 34,212 पर पहुंच गया। कोरिया का कोस्पी 15 अंक (0.63%) बढ़कर 2,463 पर कारोबार कर रहा था।
चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.21% बढ़कर 3,283 पर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 1.48% बढ़कर 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
कल शेयर बाजार में 309 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
कल बुधवार 16 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी देखी गई। सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 500 अंकों की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी भी 109 अंक चढ़कर 23,437 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 164 अंकों की बढ़ोतरी हुई।