एसएएस नगर पुलिस ने जिले में अंतरराज्यीय और केंद्र शासित प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की विशेष जांच की

एसएएस नगर, 07 मार्च, 2025: युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ते हुए, जिला पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीमा से सटे जिले की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर विभिन्न नाके लगाकर विशेष जांच की।

एसएएस नगर, 07 मार्च, 2025: युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ते हुए, जिला पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीमा से सटे जिले की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर विभिन्न नाके लगाकर विशेष जांच की। 
     साहिबजादा अजीत सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने जगतपुरा के निकट यूटी सीमा पर लगाए गए पुलिस नाके का निरीक्षण करते हुए जानकारी देते बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के वादे और पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस ने जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर, जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सील दोपहर एक बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत ऑपरेशन कासो और सील साथ-साथ चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले में नशे की आपूर्ति और बिक्री को रोकने के लिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी अभियान, मेडिकल दुकानों की जांच भी की जा रही है। इसी तरह अभियान संपर्क के तहत भी लोगों से संपर्क कर उन्हें नशे के खतरे और अपराधियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  
     एसएसपी पारीक ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में पिछले वर्ष दर्ज एफआईआरज़ की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 350 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 450 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में पूरी तरह से स्पष्ट है और नशे की आपूर्ति के जरिए युवाओं और निर्दोष लोगों के भविष्य और जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
     उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य नशे के पैसे से खरीदी या बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बढ़कर 700 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि संपत्ति की कुर्की के अलावा राज्य में नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देने के लिए नशे से बने निर्माणों की तोड़फोड़ का अभियान भी चलाया गया है। 
    इस मौके पर उनके साथ एसपी (सिटी) हरबीर सिंह अटवाल और डीएसपी मोहाली हरसिमरन सिंह बल भी मौजूद थे।