
पंजाब विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2024 की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए
चंडीगढ़, 20 फरवरी 2025- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने नवंबर और दिसंबर, 2024 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।
चंडीगढ़, 20 फरवरी 2025- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने नवंबर और दिसंबर, 2024 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।
पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि बैचलर ऑफ साइंस 5वें सेमेस्टर की परीक्षा - दिसंबर, 2024, बीएससी (ऑनर्स) (बायो-इंफॉर्मेटिक्स) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा - दिसंबर, 2024 और बी.पी. एड. (चार वर्षीय) 5वें सेमेस्टर की परीक्षा - दिसंबर, 2024 के परिणाम आज घोषित किए गए हैं।
इसे संबंधित विभाग/कॉलेजों या पंजाब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
