नगर निगम आयुक्त मोहाली द्वारा स्वच्छता जांच का आयोजन

एस.ए.एस. नगर, 19 फरवरी 2025: नगर निगम आयुक्त, एस.ए.एस. नगर श्री टी. बेनिथ, आई.ए.एस. ने आज सुबह जोन नंबर 2, फेज 3ए, 3बी1, 3बी2 में स्वच्छता जांच का आयोजन किया और क्षेत्र के साथ-साथ आर.एम.सी. प्वाइंटों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने फील्ड स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की।

चेकिंग के दौरान श्री सरबजीत सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और श्री रविंदर कुमार सिंगला, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम मौजूद थे।
नगर निगम आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें हर दिन समय पर ड्यूटी पर आने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
फेज 3ए में लोगों की शिकायतें भी मौके पर सुनी गई तथा उनके समाधान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।इसके अलावा, संयुक्त आयुक्त व सहायक आयुक्त द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था की रोजाना जांच की जाएगी।