राजपुरा में लगा पहला फिजियो थेरेपी जांच शिविर

राजपुरा 28 नवंबर: राजपुरा का पहला फिजियोथेरेपी कैंप डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप और मानव सेवा मिशन के संयुक्त सहयोग से पूर्व हलका विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के नेतृत्व में राजपुरा और स्थानीय वृद्ध आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट पीएचडी डॉ. सुप्रीत बिंद्रा और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

 इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि आज के मशीनी युग में शारीरिक मेहनत कम है. जिसके कारण हमें जोड़ों की समस्या हो जाती है और यही फिजियो थेरेपी आज के युग की मांग बन गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज सेवी संस्थाएं आज राजपुरा में पहली बार इस शिविर का आयोजन कर रही हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराकर अपना चेकअप कराया और फिजियोथेरेपी अभ्यास कराया गया।
जिसमें डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देकर राजपुरा के लोगों की सेवा की और उम्मीद है कि इस शिविर की सफलता के बाद भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप एवं मानव सेवा मिशन के सदस्य, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, जगनंदन गुप्ता नगर पार्षद, अमन नागी नगर पार्षद, मनीष कुमार नगर पार्षद, पवन पिंका नगर पार्षद एवं बड़ी संख्या में उपस्थित थे उपस्थित थे। इस फिजियोथेरेपी शिविर से लोगों को लाभ हुआ।