अश्वनी शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा और दिशा:- अजय अरोड़ा

चंडीगढ़, 7 जुलाई- भाजपा पंजाब सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा ने अश्वनी शर्मा को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि वरिष्ठ नेता एवं पठानकोट से विधायक श्री अश्वनी शर्मा जी को भाजपा पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना बहुत ही स्वागत योग्य कदम है।

अजय अरोड़ा ने कहा कि अश्वनी शर्मा जी का संगठनात्मक अनुभव, विचारशील नेतृत्व और पंजाब की राजनीति की गहरी समझ पार्टी को नई दिशा और मजबूती देगी। वे इससे पहले दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हर बार उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
 उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ मेहनत में भी नया उत्साह और विश्वास पैदा होगा।