युवा अरोड़वंश वेलफेयर की बैठक संपन्न कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

रतिया, 24 जुलाई:- युवा अरोडवंश वेलफेयर सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष डॉ.पीयूष अरोड़ा की अध्यक्षता में संजय गांधी चौक में अरोड़ा डेंटल क्लिनिक में संपन्न हुई। बैठक में समाज सेवा,शिक्षा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रधान डॉ.पीयूष अरोड़ा की अध्यक्षता में महासचिव कुमार सचदेवा, कैशियर आरुष ग्रोवर एवं कोऑर्डिनेटर हैप्पी सेठी को नियुक्त किया गया। समिति को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मोहन चिल्लाना,रम्मी ग्रोवर,सतीश कक्कड़, गुरप्रीत सचदेवा एवं दीप गगन मोंगा को उप-प्रधान बनाया गया। 
सचिव पद पर सुरेश सेठी एवं मनोज अरोड़ा तथा सह-सचिव के रूप में गुलशन मोंगा, हैप्पी डोडा एवं आयुष मोंगा को दायित्व दिए गए। वित्तीय कार्यों के लिए टिंकू मोंगा, मोनू कक्कड़ एवं हर्ष झांब को सह-कैशियर नियुक्त किया गया। संगठन को मजबूत करने हेतु सुनील मोंगा एवं सौरव मोंगा को संगठन मंत्री, मोहित धींगडा, राहुल मोंगा एवं सोनाल ग्रोवर को लीगल एडवाइजर तथा हरमनजोत सिंह एवं राज सचदेवा को प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
इस दौरान श्री अरोड़वंश महासभा के प्रधान राजपाल ग्रोवर, वरिष्ठ सदस्य रणजीत सिंह बिट्टू सहित मौजूद रहे।  बैठक में विभिन्न सेवा कमेटियों का भी गठन किया गया। ब्लड डोनेशन व हेल्थ कमेटी में मुनीश बत्रा,गौरव डोडा एवं आशीष नागपाल, ईशान अरोड़ा, प्रचार समिति में हरप्रीत ग्रोवर एवं करण चिल्लाना तथा मीडिया प्रभारी के रूप में कृष्ण मोंगा, अमनदीप सेठी एवं सागर ग्रोवर को नियुक्त किया गया।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कमेटी के चेयरमैन प्रिंस सुखीजा तथा सदस्य गगन वाट्स, साजन सचदेवा,सन्नी सेठी,मनजीत कक्कड़ एवं अशोक ग्रोवर बनाए गए। वहीं मार्गदर्शन के लिए सलाहकार कमेटी के चेयरमैन मोनू कक्कड़ एवं सदस्य सन्नी सचदेवा,रोहित सेठी,दिनेश मोंगा,दीपक मोंगा,रोबिन ग्रोवर एवं शन्टी मोंगा को शामिल किया गया। बैठक के अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।