संतोषगढ़ के परशुराम चौक पर युवाओं द्वारा लगाई गई मीठे जल की छबील
संतोषगढ़/ऊना, 15 जून (राजवीर चोपड़ा):- संतोषगढ़ के परशुराम चौक पर क्षेत्र के युवाओं द्वारा भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मीठे जल की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंडा एवं मीठा जल वितरित किया गया।
युवाओं ने बताया कि सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह छबील लगाई गई है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं की इस पहल ने लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया है।
