युवा अरोड़वंश वेलफेयर सदस्यों ने की पौधारोपण शुरुआत
रतिया, 27 जुलाई:- पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवा अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी ने पौधारोपण मुहीम की शुरुआत कर दी है। युवा उपाध्यक्ष मोहन चिलाना के जन्म दिवस मौके पौधारोपण किया गया। इस मौके पर श्री अरोड़वंश महासभा के प्रधान राजपाल ग्रोवर वरिष्ठ सदस्य रणजीत सिंह बिट्टू सहित मौजूद रहे और उन्होंने इस अवसर पर प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण मनुष्य का कर्तव्य भी है और जीवन का आधार भी है।
इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण की सेवाओं में बढ़ चढ़ कर शामिल होना चाहिए। इस मौके पर कोआर्डिनेटर हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि बारिश के इस मौसम में हर वर्ष श्री अरोड़वंश महासभा के साथ साथ युवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा पौधारोपण की सेवाएं की जाती है और फूलदार, फलदार, छायादार पौधे लगाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरा भरा धन बढ़े इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए ताकि हमारा वातावरण ईको फ्रेंडली बन सके। इस मौके पर कुमार सचदेवा, सुरेश सेठी, करण चिलाना, हैप्पी सेठी सहित मौजूद रहे।
