विश्व लीवर दिवस शैल्बी अस्पताल में निःशुल्क लीवर स्वास्थ्य जांच

मोहाली:- विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में, शैल्बी  अस्पताल मोहाली ने शनिवार को फैटी  लीवर रोगों के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत, अस्पताल हर शनिवार को रियायती दरों पर फाइब्रोस्कैन के साथ निःशुल्क लीवर स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान कर रहा है।
शाल्बी अस्पताल मोहाली के वरिष्ठ हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा, “गतिहीन जीवनशैली, खराब आहार, मोटापा, मधुमेह और डिस्लिपिडेमिया के कारण पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
डॉ. गुप्ता ने आगे कहा, “लीवर रोग एक साइलेंट किलर है जो पंजाब को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। अकेले पंजाब में ही, शहरी वयस्कों में से 40% से अधिक लोगों में अल्ट्रासाउंड में फैटी लीवर पाया जा रहा है, जो एक दशक पहले 25% था। राज्य भर में 1.5 करोड़ मधुमेह रोगियों में से 70% में फैटी लीवर रोग पाया जा रहा है।”
उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन के माध्यम से प्रारंभिक जांच से इसके लक्षणों का पता लगाया जा सकता है, क्योंकि लक्षण अक्सर 70-80% क्षति होने के बाद ही दिखाई देते हैं।
डायरेक्टर -गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, एचपीबी और लीवर ट्रांसप्लांट , डॉ. प्रोफेसर अरुणांशु बेहरा ने कहा कि चंडीगढ़ की डेस्क जॉब संस्कृति और कैलोरी से भरपूर पंजाबी आहार इस क्षेत्र में लीवर रोगों को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीवनशैली में कुछ बदलाव, जैसे कि प्रतिदिन 30 मिनट का व्यायाम, कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार और मधुमेह नियंत्रण, 60-70% रोगियों में शुरुआती अवस्था में रोग को ठीक कर सकते हैं।