क्रिमका उद्योग के कामगारों ने 6वां वार्षिक भंडारा श्रद्धा के साथ किया आयोजित
हरोली/ऊना, 23 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- नवरात्रों के पावन अवसर पर क्रिमका उद्योग के कामगारों द्वारा 6वां वार्षिक भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस भंडारे का आयोजन सभी कामगारों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जानकारी देते हुए अनीश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी कामगारों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें आसपास के उद्योगों के कामगारों के साथ-साथ राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में शुभम, रंजीत सिंह, केशव, अनीश, रतन, काकू, अश्वनी, अजय, गुरमेल सिंह, महादेव और अश्वनी जोशी सहित अन्य कामगारों का विशेष योगदान रहा।
भंडारे के माध्यम से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। वहीं नवरात्रों के इस पावन अवसर पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
