जहाँ जनता साथ हो वहाँ विकास तय है डॉ राज कुमार

होशियारपुर:- सांसद ने की चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बैठकें पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को देखते हुए चुनावी माहौल गरमा रहा है। होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार, जो चब्बेवाल से पूर्व विधायक भी हैं, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज विभिन्न गांवों में जनसभाएँ आयोजित कर लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की।
आज जिन गाँवों में जनसभाएँ की गईं, उनमें लकसीहां , माहल बल्टोहियाँ , डांडियां , रूपोवाल, शामिल रहे। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इन मीटिंगों में पहुंचकर पार्टी के उम्मीदवारों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। 
अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए
और मौजूदा विधायक डॉ. इशांक कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने ज़िला परिषद् उम्मीदवार डॉ. विपन कुमार पंचनंगल और इन गांवों की ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों श्रीमती रंजीत कौर (भाम ज़ोन) और अनु देवी (पंडोरी गंगा सिंह जोन) के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।  
 डॉ. राज ने यह भी हर्षपूर्वक साझा किया कि ज़िला परिषद् भाम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन ब्लॉक समिति उम्मीदवार, : श्रीमती मनप्रीत कौर – बड्डों ज़ोन , श्रीमती मनजीत कौर – जांगलियाणा ज़ोन और श्री गुरबख्श सिंह हैप्पी – खैरड़ रावल बसी ज़ोन से जनता के विश्वास के साथ निर्विरोध रूप से चयनित हो चुके हैं।
डॉ. राज कुमार ने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास हेतु लगभग ₹25 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, सीवरेज पाइपलाइन, पेयजल सुविधाएँ, सिंचाई ट्यूबवेल, नहरी सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, गलियों-नालियों, खेल मैदान- स्टेडियम का निर्माण, सहित कई अन्य आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं।
 उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जहां-जहां कार्य अभी अधूरे या लंबित हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास न तो रुका था और न रुकेगा, और आने वाले समय में भी आप सब के साथ से हम अनथक मेहनत करते जायेंगे और आपको हमारा काम, और क्षेत्र का विकास देखने को मिलेगा ।