पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल के लंगर के लिए गेहूं एकत्रित किया

मौड़ मंडी- निकटवर्ती गांव पिंड यात्री में गुरुद्वारा किरपासर साहिब मुहद्दियां जिला फतेहगढ़ साहिब जी के मुख्य सेवादार जत्थेदार बाबा गुरदीप सिंह ने पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल के लंगर के लिए गेहूं एकत्र किया। 
इस सेवा में सभी गांववासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। जत्थेदार बाबा गुरदीप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का काम है, हम सभी को दसवां जरूर अदा करना चाहिए। 
इस अवसर पर डॉ. जगदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह नंबरदार, धामी मान, जसप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, सुखचैन सिंह, काला सिंह, गुरमेल सिंह, तरसेम सिंह सिद्धू, जसविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जालंधर सिंह आदि मौजूद थे।