रक्तदान से कमजोरी नहीं आती रवि प्रकाश

करनाल, 7 दिसंबर:- रोटरी क्लब और वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से थैलेसीमिया रोगियों की सहायता हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-8 में किया गया। शिविर में सौ से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि रक्त किसी कृत्रिम माध्यम से नहीं बनाया जा सकता और रक्तदान से कमजोरी नहीं आती। रक्तदान कर हम किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर रेनू वाला गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमसी सुजाता अरोड़ा और पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के प्रधान शम्मी बंसल, डॉ. पी.के. जैन, बृज गर्ग, नरेंद्र गोयल, आशुतोष त्रिखा, डॉ. ए.के. सूद, डी.डी. शर्मा, विक्रम मित्तल, कपिल किशोर आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधान गौतम जैन ने किया।