शहीदों की बदौलत ही हम आजाद हैं प्राचार्य प्रदीप कुमार
रतिया 19नवंबर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर सोत्र (एम पी सोत्र) में शहीद देवेंद्र सिंह की 24 वें शहीदी दिवस पर चेतना सप्ताह के दौरान शहादत को समर्पित विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें रतिया के प्रथम शहीद देवेंद्र सिंह जी की जीवनी, उनकी कुर्बानी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई| प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों की बदोलत ही हम आजाद हैं | उन्होंने शहीद देवेंद्र सिंह यादगारी ट्रस्ट द्वारा पिछले 23 वर्षों से किए जा रहे यादगारी कार्य की चर्चा करते हुए शहीदों के बलिदानों को याद रखने व देश के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने पर बल दिया |कक्षा बारहवीं की छात्रा रवदीप कौर ने शहीद देविंदर सिंह की जीवनी प्रस्तुत करते हुए बताया कि शहीद देवेंद्र सिंह रतिया के प्रथम शहीद हैं। उन्हें गर्व है कि वह हमारे एम पी सोत्र स्कूल के दसवीं कक्षा के विधार्थी रहें हैं। उन्होंने कारगिल के युद्ध में देश की आन बान, शान को बरकरार रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हर एक माँ की आँखों का तारा बन गए हम उन्हें शत शत नमन करते हैं ।
छात्र छात्राओं ने चेतना सप्ताह के थीम के अनुसार, नशा भगाओ, जिंदगी बचाओ एवं पेड़ लगाओ- जीवन बचाओ के नारे बुलंद किए।
इस मौके पर प्राचार्य प्रदीप कुमार,प्रवक्ता बलजिन्दर सिंह खोखर, रोहित कुमार प्रवक्ता अंग्रेज़ी, दलबीर सिंह पंजाबी मास्टर, हरीश कुमार, सुरेश कुमार,केवल सिंह,अनिल कुमार,कुलदीप कुमार,परगट सिंह,सुरेश कुमार
कल्पना यादव,मीनू रानी,किरण बाला,सुखमोहिंदर कौर सहित स्टॉफ उपस्थित था |
