हेल्थ अवेयरनेस सोसाइटी के प्रतिनिधियों का मयंक फाउंडेशन फिरोजपुर द्वारा भव्य स्वागत

पटियाला:- बारादरी गार्डन (रजि.), पटियाला की हेल्थ अवेयरनेस सोसाइटी, योगा फैमिली ग्रुप बारादरी गार्डन्स तथा ऑल 24 फ्रेंड्स ग्रुप्स बारादरी गार्डन्स पटियाला के प्रतिनिधियों ने फिरोजपुर का अवलोकन दौरा किया। इस दौरे का नेतृत्व जसवंत सिंह कौली ने किया।
फिरोजपुर की नामी संस्था मयंक फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा, डॉ. गजलप्रीत सिंह (शहीद भगत यूनिवर्सिटी) और हरिंदर भुल्लर की अगुवाई में फूलमालाएं पहनाकर सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान एक आध्यात्मिक रूप से उत्साहपूर्ण, भरपूर और संजीदगी भरा खुशगवार माहौल सृजित किया गया।
इस दौरान मयंक फाउंडेशन के सचिव राजीव सेतिया ने संस्था की गतिविधियों का उल्लेख किया, जो काबिले तारीफ थीं। इसके बाद जसवंत सिंह कौली, प्रधान हेल्थ अवेयरनेस सोसाइटी बारादरी गार्डन (रजि.), पटियाला ने अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार से विवरण दिया। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, खूनदान कैंप, नियमित योगा क्लास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, “विश्व शांति मेरा भारत महान” का प्रचार आदि के बारे में प्रकाश डाला गया।
दौरान दोनों (एन.जी.ओ.) संस्थाओं द्वारा जीवन शैली, अच्छी स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए पौधे लगाना और सामाजिक भलाई आदि विषयों पर विचार-विमर्श और अनुभव साझा किए गए।
पटियाला से गए प्रतिनिधियों में प्रधान जसवंत सिंह कौली, तारा सिंह भमरा (जनरल सचिव), रणजीत कौर (मीत प्रधान), इंदरजीत कौर (पी.आर.ओ.), पूरन स्वामी (कार्यकारी सदस्य), हरिंदरपाल सिंह (सहायक निदेशक, बागबानी विभाग), हरजीत कौर (योगा ग्रुप), जसविंदर कौर, मिसेज सिकंदरपाल सिंह, सोबिन, जसपाल सिंह, अजीत सिंह बावा, हरि चंद बंसल आदि शामिल थे।
फिरोजपुर के प्रमुख उद्योगपति समीर मित्तल जी ने दोनों संगठनों को सामाजिक प्रयासों के लिए बधाई दी और साथ मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंत में मयंक फाउंडेशन की ओर से प्रतिनिधियों को यादगारी चिन्ह भेंट किए गए, जिससे यह दौरा बेमिसाल और सदैव यादगार बन गया। जसवंत सिंह कौली प्रधान ने सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद किया।