भाषा विभाग कार्यालय पहुंचने पर बाबा केवल सिंह जी का गर्मजोशी से स्वागत

हरोली/ऊना, 6 अगस्त (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी का भाषा विभाग कार्यालय, मिनी सचिवालय होशियारपुर पहुंचने पर विभाग के अधिकारी डॉ. जसवंत राय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बाबा केवल सिंह जी लगातार श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी एवं इतिहास के शोध कार्य में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में बैठकर श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी एवं जीवनी पर विचार गोष्ठी की।
डॉ. जसवंत राय ने अपनी लिखी हुई पुस्तकें बाबा केवल सिंह जी को भेंट कीं। इनमें ‘चिराग’ अंक 131-132, ‘बाबू मंगू राम मुग्गोवालिया’ तथा उनके द्वारा अनूदित पुस्तक ‘पेरियार रचनावली : नए युग की शुरुआत’ शामिल हैं। इन पुस्तकों में बहुमूल्य एवं ऐतिहासिक जानकारी संकलित है। बाबा केवल सिंह जी ने भाषा विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बाबा सुखदेव सिंह जी, डीपीआरओ कमलजीत पाल, सुपरिंटेंडेंट बलकार सिंह तथा डॉ. जसवंत राय उपस्थित रहे।