गुरुद्वारा साहिब में सेवादारों ने पौधो का लगाया लंगर
रतिया, 27 जुलाई:- पर्यावरण संरक्षण मुहीम के अंतर्गत आज गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब अंगीठा साहिब नथवान में चल रहे नाम सिमरन समारोह मौके गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार रतिया के सेवादारों द्वारा पौधो का लंगर लगाया गया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लधुवास, गुरमेल सिंह सहनाल, मैनेजर दलजीत सिंह पिपलथे, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह, नवदीप सिंह एवं पर्यावरण प्रेमी हैप्पी सिंह सेठी सहित मौजूद रहे।
इस मौके पर संगत को पौधे वितरित करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लधुवास ने बताया कि इस समय बारिश का समय है और बढ़ चढ़ कर पौधारोपण करके उसकी संभाल अवश्य करे ताकि हमारे हाथ से लगाया पौधा वृक्ष बन सके।
कार्यक्रम मौके गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब नथवान के प्रबंधकीय सेवादारों ने पौधो की गई सेवा को सराहनीय बताया। इस मौके पर जसविन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, जयपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह, जगतार सिंह, हरजीत सिंह सहित सेवादार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
