विश्वकर्मा ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सूट भेंट

पटियाला:- समाज कल्याण और मानवता की सेवा को ध्यान में रखते हुए, विश्वकर्मा चैरिटेबल एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट, विश्वकर्मा मार्ग के पूर्व चेयरमैन स. काका सिंह महणे के गतिशील नेतृत्व में, ऑल इंडिया पिंगला आश्रम, सनौर रोड, पटियाला द्वारा गरीब परिवारों से संबंधित 11 लड़कियों के सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर प्रत्येक नव-विवाहित जोड़े को लेडीज और जेंट्स सूट भेंट किए गए।
इस अवसर पर विश्वकर्मा ट्रस्ट की मेंबरशिप द्वारा नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने नव-विवाहित जोड़ों को आपसी प्रेम और सत्कार के साथ गृहस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नरिंदर सिंह (पुत्र काका सिंह), बलदेव सिंह, महिंदर सिंह (ठेकेदार) और कौर सिंह मौजूद थे।