अहम मुद्दों पर विश्वकर्मा पांचाल समिति की वार्षिक बैठक 6 को
हिसार:–विश्वकर्मा पांचाल समिति की वार्षिक बैठक 6 जुलाई को सुबह 9 बजे पांचाल छात्रावास हिसार के प्रांगण में होगी। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रधान सुधीर पांचाल ने बताया कि बैठक में समिति के सभी आजीवन सदस्यगण, संस्थापक सदस्य व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे।
सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी। साथ में समाज में फैली हुई कुरीतियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा तथा अहम मुद्दों पर ठोस कदम उठाते हुए प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
