सरकारी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों का वर्चुअल समर कैंप संपन्न

होशियारपुर- अंग्रेजी लेक्चरर मुनीश मौदगिल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल (ऑनलाइन) 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया। 
प्रिंसिपल मलकीत कौर की देखरेख में आयोजित इस कैंप में कक्षा 11 व 12 के करीब 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने समग्र विकास से जुड़ी 10 अलग-अलग रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। 
लेक्चरर मुनीश मौदगिल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैंप के दौरान चार्ट मेकिंग, मेहंदी लगाना, योगा, कुकिंग, सलाद डेकोरेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, क्विज आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कैंप में सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और कैंप के ऑनलाइन गूगल क्लासरूम पर अपनी गतिविधियों की फोटो व वीडियो अपलोड की। 
मुनीश मौदगिल ने बताया कि इन ऑनलाइन गतिविधियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। गुरलीन कौर तुरा, कृष्णा और पुष्कर ने सभी गतिविधियों में भाग लिया और क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया जबकि निकिता कौर, दीया बैंस, प्रीत इंदर कौर और लवप्रीत लोई ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 
इसी तरह, 12वीं कक्षा की जैस्मीन भाटिया और रोशनी ने सभी गतिविधियों में भाग लिया और क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मोहित और प्रभजोत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। छुट्टियों के दौरान स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर लेक्चरर प्रभजोत सिंह, पंजाबी अध्यापिका हरमेश कुमारी, अंग्रेजी अध्यापिका अमनप्रीत कौर, कंप्यूटर फैकल्टी सीमा, लाइब्रेरियन जसविंदर सिंह, सोनी और बलबीर कुमार भी मौजूद थे।