वेटरनरी विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते पुरस्कार

लुधियाना 13 मार्च 2025- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वैज्ञानिकों को पशु चिकित्सा महाविद्यालय, बेंगलुरू में आयोजित 22वें राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय पशु चिकित्सा विज्ञान अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ. बलजिंदर कुमार बांसल, वेटरनरी साइंस कॉलेज, रामपुरा फूल के पूर्व डीन को पशु चिकित्सा विज्ञान में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ के.के.बक्शी सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ राम सरन सेठी, अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान और डॉ.हरमनजीत सिंह बांगा  पूर्व रजिस्ट्रार को इस क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
 डॉ जसविंदर सिंह , पशु चिकित्सा प्रसार शिक्षा विभाग के प्रमुख को प्रसार सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ आर.के. शर्मा स्मृति पदक से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कर्नाटक सरकार के पशुपालन एवं रेशम उत्पादन मंत्री श्री के. वेंकटेश मुख्य अतिथि थे।
डॉ रणधीर सिंह, विशाल महाजन, राजेश वाघ, चंद्रशेखर मुखोपाध्याय और विक्रांत सूदन ने इस राष्ट्रीय अकादमी की एसोसिएट फेलोशिप और सदस्यता जीती।
डॉ लछमण दास सिंगला, मानव संसाधन प्रबंधन केंद्र के निदेशक ने इस राष्ट्रीय अकादमी के समाचार पत्र का संपादक के रूप में लोकार्पण किया। डॉ नीलम बांसल ने कार्यकारी सदस्य के रूप में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने पुरस्कार विजेताओं और प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने तथा पशु चिकित्सा विज्ञान सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी। डॉ स्वर्ण सिंह रंधावा, डीन, वेटरनरी साइंस कॉलेज लुधियाना ने विजेता शिक्षकों की उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सराहना की।