वीबी जी राम जी योजना मजदूर हित में कनौजिया

हांसी:– हांसी हल्का के गांव बाड़ा जग्गामल में मजदूरों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अटल मण्डल के अध्यक्ष सरपंच श्याम खाण्डा ने की एवं जिसमें मुख्य वक्ता, भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ओबीसी हांसी जिला के प्रभारी अशोक कनौजिया रहे।  
मुख्य वक्ता अशोक कनौजिया ने मजदूरो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीबी जी राम जी योजना पूर्णतया मजदूरों के हित में है। जहां पहले वाली योजना में मात्र 100 दिन मजदूरी मिलने का प्रावधान था अब वह 125 दिन हो गया है, इसके इलावा मजदूरी ना होने पर सरकार भत्ता देगी।  कनौजिया ने कहा कि अब ग्राम के विकास कार्य जैसे, गली, नाली एवं अन्य विकाय कार्य होंगे, उनमें भी इन मजदूरों को कार्य मिलेगा। 
कनौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, मजदूर, किसान के हितों के कार्य करती है। सरकार का यह कदम मजदूरों के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष व सरपंच श्याम खाण्डा ने कहा कि मजदूरो का विकास केवल केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ही कर सकती है। इस अवसर पर मण्डल महामन्त्री योगेन्द्र बागड़ी, सरपंच प्रतिनिधि विकास गुज्जर,राजेन्द्र, रणजीत, शीन्दू, राजकुमार, संजय,नीलम, सुमन, मोनिका, राजबाला, सावित्री, केला, सुशीला सहित सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।