अमेरिका का टैरिफ कटमोदी कूटनीति की जीत धर्मवीर रतेरिया
हांसी:– भारतीय जनता पार्टी, हांसी के जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ (शुल्क) में कमी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे भारत की सशक्त कूटनीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत–अमेरिका के बीच मजबूत होते आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विश्वसनीयता को सुदृढ़ किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टैरिफ में कमी से भारतीय किसानों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, निर्यातकों और उद्योग जगत को सीधा लाभ मिलेगा।
इससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और “मेक इन इंडिया” तथा “वोकल फॉर लोकल” को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। हरियाणा जैसे कृषि और औद्योगिक राज्यों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
उन्होंने अमेरिका सरकार और वहां के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत–अमेरिका मैत्री को और अधिक सुदृढ़ करेगा और वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका को नई ऊँचाई देगा। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
