एकता, नेतृत्व और मजबूत एलुमनाई संबंध दिखा पिकोसा चुनाव 2024-26 में

चंडीगढ़ : 18 नवंबर, 2024: बहुचर्चित पिकोसा चुनाव 2024-26 का बीते दिन 17 नवंबर, 2024 को शानदार समापन हुआ। इसमें संस्थान के पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया।

इस चुनाव में एलुमनाई ने ऑकलैंड, दुबई, अमेरिका और अन्य दूरस्थ स्थानों से भी भाग लिया। इंजीनियर मनीष गुप्ता 815 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए, जबकि इंजीनियर संजीव मौदगिल 672 मतों के साथ उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा 11 उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में जाने-माने पूर्व छात्र जैसे इंजीनियर गुरकीरत किरपाल सिंह (आई ऐ एस, गृह सचिव, पंजाब सरकार), इंजीनियर अमनदीप बंसल (आई ए एस, पंजाब सरकार), इंजीनियर राजीव गुप्ता (आई ऐ एस, पंजाब सरकार), और इंजीनियर कंवरदीप कौर (आई पी एस, एस एस पी, चंडीगढ़) ने भी सक्रिय भागीदारी की।

पिकोसा के पैटर्न (संरक्षक) और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर राजेश के. भाटिया ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंजीनियर एच. एस. ओबेरॉय ने लगातार दूसरी बार महासचिव का पद जीतकर अपनी लोकप्रियता को फिर से साबित किया।

इस चुनाव की सफल समाप्ति ने 25,000 पूर्व छात्रों के मजबूत और जीवंत लोकतंत्र को उजागर किया है, जो पेक की परंपरा और गर्व का अटूट हिस्सा है।


पिकोसा चुनाव 2024-26 के आधिकारिक नतीजे

अध्यक्ष (प्रेसिडेंट):
मनीष गुप्ता - 815 वोट (निर्वाचित)
अश्वनी शर्मा - 274 वोट
मोहित श्रीवास्तव - 150 वोट

उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट):
संजीव मौदगिल - 672 वोट (निर्वाचित)
संदीप गुप्ता - 252 वोट
छाबड़ा - 300 वोट

संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी):
कर्नल संधू - 845 वोट (निर्वाचित)
कुंदल - 380 वोट
जसबीर सिंह - 218 वोट

कार्यकारी सदस्य (एग्जीक्यूटिव मेंबर्स):
अक्षय - 920 वोट
मृदुला - 1028 वोट
संजीव - 972 वोट
कर्नल गरचा - 999 वोट
हरभजन सिंह - 913 वोट
अशोक शर्मा - 988 वोट
राजीव वर्मा - 944 वोट
राजीव गुप्ता - 979 वोट
आदर्श भास्कर - 935 वोट
उदय कुमार - 946 वोट
गुरप्रीत सिंह - 931 वोट
राजेश कपूर - 616 वोट
राजीव चौधरी - 588 वोट

इन चुनावों ने पिकोसा के 25,000 पूर्व छात्रों के मजबूत लोकतंत्र और सक्रिय भागीदारी को उजागर किया। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई!