नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना द्वारा विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

ऊना, 4 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- "एंटी चिट्टा अभियान" के तहत जिला पुलिस ऊना द्वारा जिला के बिभिन्न संस्थानों/विद्यालयों, ग्राम पंचायतों व नगर निगम कार्यालयों आदि में लगातार नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में दिनांक 04-07-2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ऊना श्री संजीव कुमार भाटिया द्वारा राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगलखुर्द में स्कूल विद्यार्थियों व उपस्थिति शिक्षकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे जागरूक किया गया ।
इस दौरान युवाओं दौरान विद्यार्थियों को NDPS Act के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुये नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों को "एंटी चिट्टा शपथ" दिलाई व समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया।
जिला पुलिस ऊना का संकल्प है कि "नशा मुक्त ऊना" के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत प्रभावी प्रवर्तन, सतत निगरानी एवं जनसहभागिता के माध्यम से ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील है कि नशे के विरुद्ध इस जन-अभियान में अपना सहयोग दें तथा मादक पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।