बार एसोसिएशन ऊना ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हरोली/ऊना, 17 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- शुक्रवार को बार एसोसिएशन ऊना के अधिवक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।
इस मौके पर अधिवक्ता विजय कुमार नायर, अनूप केसरी, राजीव मेजर, वरिंदर धर्मानी, नीरज डढ़वाल, ब्रिज राणा, सुनील चोलिया, राकेश चौधरी, रमा, ऋषभ झज, संजीव गुप्ता, विवेक सहजपाल, हर्बंस सिंह खड़वाल, नरेश सेंसोवालिया, संदीप पहेश, अजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ एवं नवोदित अधिवक्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
