उमरा वाली देवी सेवा ट्रस्ट के द्विवर्षीय चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न सतीश गुप्ता बने अध्यक्ष

हांसी:–गांव उमरा स्थित माता मंदिर में श्री उमरा वाली देवी सेवा ट्रस्ट की चुनावी बैठक निवर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए।
जिसमें सर्वसम्मति से देहली निवासी सतीश गुप्ता खरड़िया को अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ साथ शक्ति अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सितेंद्र सिंगल को सचिव व सुरेन्द्र गर्ग खरड़िया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में देश भर से पधारे सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टीगण दिशांत जैन, सूरत से महेंद्र सिंगल, सिलीगुड़ी से सुभाष अग्रवाल, हिसार से गजानंद सिंगल, गोरखपुर से गोविंद मिरानीया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से कमलेश गर्ग, संजीव सिंगल, राजेंद्र गुप्ता, नरेश चिड़िपाल, पवन अग्रवाल, जॉनी गर्ग सहित अनेक भक्तगण भी उपस्थित रहे।