दो दिवसीय 35वां वार्षिक जोड़ मेला आयोजित/बाबा रतन सिंह धनोता
होशियारपुर- जिला होशियारपुर के गांव पट्टी में पीर बाबा रहमत शाह जी के दरबार में 35वां दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से बड़ी श्रद्धा व प्रेम के साथ आयोजित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा रतन सिंह धनोता ने सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बताया कि इस अवसर पर पहले दिन प्रमुख कलाकारों व कव्वालों ने बाबा जी का गुणगान किया तथा शाम 4 बजे चिराग़ रोशन किए गये। शाम 4 बजे से 6 बजे तक कव्वालियां पेश की गईं।
गिरधारी लाल व उनकी पार्टी द्वारा रात 8 बजे तक नकलां पेश की गईं तथा इसी प्रकार दूसरे दिन सुबह 10/15 बजे चादर चढ़ाने की रस्म अदा की गई तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया गया। लंगर लगातार चलता रहा तथा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।
