हरोली में 2 पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध बीडीसी सदस्य भी चुनी गईं

हरोली/ऊना, 15 मई (राजवीर चोपड़ा):- पंचायती राज चुनाव में हरोली उपमंडल की दो ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बीडीसी सीट पोलियां बीत-23 से नीलम देवी भी निर्विरोध चुनी गई हैं।
ग्राम पंचायत जखेवाल में रामपाल प्रधान और गुरदेव सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से सतपाल, वार्ड नंबर-2 से रज्जू देवी, वार्ड नंबर-3 से अंजना देवी, वार्ड नंबर-4 से बाल किशन और वार्ड नंबर-5 से अंजू बाला वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
ग्राम पंचायत पंडोगा निचला में गुरपाल प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से रक्षा देवी, वार्ड नंबर-2 से प्रियंका, वार्ड नंबर-3 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पूनम देवी, वार्ड नंबर-5 से तरसेम लाल, वार्ड नंबर-6 से अशोक कुमार सुपुत्र सिद्धू राम और वार्ड नंबर-7 से अशोक कुमार सुपुत्र किशन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।