प्रिं बहादुर सिंह गोसल की दो बाल पुस्तकें लोकार्पण और कवि दरबार करवाया गया

चंडीगढ़- आज विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ द्वारा संवाद साहित्यिक मंच चंडीगढ़ के सहयोग से एक शानदार समारोह और कवि दरबार करवाया गया। इस समारोह में विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ के प्रधान प्रिं. बहादुर सिंह गोसल की दो बाल पुस्तकों (1) आओ लिखिए तकदीर देश की (पंजाबी) और 2) नन्हे मन की बड़ी सीख (हिंदी बाल कहानियां) का लोकार्पण किया गया। समारोह में श्री सुभाष भास्कर सचिव चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि समारोह की अध्यक्षता श्री के.के. शारदा प्रधान फ्रीडम फाइटर एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा की गई। श्री प्रेम विज विशेष मेहमान, प्रिं. बहादुर सिंह गोसल लेखक, श्री राज कुमार साहोवालिया पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी पंजाब सरकार, डॉ. विनोद शर्मा प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार अध्यक्ष मंडल में शामिल थे।
समारोह का आरंभ जगतार सिंह जोग द्वारा प्रिं. बहादुर सिंह गोसल रचित गीत 'सावन आया' गाकर किया गया। उसके बाद प्रिं. गोसल ने आए मेहमानों, कवियों और साहित्यकारों से जान-पहचान करवाई। उसके बाद अध्यक्ष मंडल द्वारा मिलकर सामूहिक रूप में दोनों बाल-पुस्तकों का लोकार्पण किया गया और फिर पहली पुस्तक पर पंजाबी में श्री राज कुमार साहोवालिया और हिंदी की पुस्तक पर डॉ. विनोद कुमार ने पर्चा पेश किया और पुस्तकों को लाइब्रेरियों में पहुंचाने और संभालने के लिए जोर दिया।
इसके बाद शानदार कवि दरबार करवाया गया जिसमें ट्राईसिटी के नामवर कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया, जिनमें बुलंद आवाज के मालिक श्री दर्शन तिऊणा, जगतार सिंह जोग, बलविंदर सिंह ढिल्लों, डॉ. पन्ना लाल मुस्तफाबादी, भूपिंदर सिंह भागोमाजरिया, रतन बाबक वाला, प्रताप पारस, गुरदासपुरी, मनदीप कौर सोहल, सतनाम सिंह प्रीत, श्री प्रेम विज, नीलम बचन, तेजा सिंह थूहा, मनदीप नंदपुरी, के.के. शारदा, डॉ. संगीता शर्मा कुंदरा गीत, प्रो. केवलजीत कंवल, अजायब सिंह औजला, तरलोचन पब्लिशर्स, बलविंदर सिंह, राजेश कुमार और अन्य भी शामिल थे।
समारोह की स्टेज सेक्रेटरी की सेवा डॉ. संगीता शर्मा कुंदरा गीत द्वारा बखूबी निभाई गई और मुख्य मेहमान श्री सुभाष भास्कर, अध्यक्षता कर रहे श्री के.के. शारदा और श्री प्रेम विज जी ने प्रिं. गोसल को बधाई देते हुए दोनों बाल पुस्तकों की सराहना की और बच्चों के लिए वरदान बताया। अंत में संस्था के सीनियर उप प्रधान जगतार सिंह जोग द्वारा आए हुए सभी मेहमानों, कवियों और श्रोताओं का धन्यवाद किया।