वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी काबू
करनाल, 20 फरवरी:- जिला पुलिस करनाल द्वारा वाहन चोरी की वारदातो पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए थाना शहर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई सदर बाजार चौकी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान.. मनीष पुत्र शीशपाल तथा सतीश उर्फ दीपक निवासी गांव औंगद, करनाल के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता साहिल पुत्र सूरजभान ने 17 फरवरी 2026 की शाम को पुरानी अनाज मंडी, करनाल से उसकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मुकदमा नंबर 115/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपियो को शेरगढ़ टापू, कुंजपुरा (करनाल) क्षेत्र से काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियो के कब्जे से चोरीशुदा पिकअप गाड़ी बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
