मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद

करनाल, 22 जुलाई:- जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातो पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए के थाना निगदू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीब सिंह पुत्र भुल्ला सिंह तथा महिला हरप्रीत कौर,निवासी अशोक विहार, वार्ड नंबर-15, तरावड़ी, जिला करनाल के रूप में हुई है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता अनिल द्वारा शिकायत दी थी कि उसकी छोटा बस अड्डा निगदू के पास जय दुर्गा 99 स्टोर के नाम से दुकान है। दिनांक 17 जुलाई 2026 को दोपहर के समय एक व्यक्ति और एक महिला सामान खरीदने के बहाने उसकी दुकान पर आए। महिला को दुकान के बाहर सामान दिखाने के दौरान उक्त व्यक्ति दुकान के अंदर चला गया और वहां से दो मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी चोरी कर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना निगदू में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना निगदू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।