पड़ोस के घर से चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
करनाल, 23 सितंबर: बीती शाम जिला पुलिस की थाना असंध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुंड रोड, बाहरी असंध से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी हैं राजेंद्र उर्फ कोकी (पुत्र सत्यवान) और निशांत उर्फ नीनू (पुत्र सुरेश), निवासी गांव बाहरी, थाना असंध, जिला करनाल।
उनके कब्जे से 61 ग्राम सोने और 696 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दिनांक 17 सितंबर 2025 की रात अपने पड़ोसी के मकान से अलमारी में रखे सोने और चांदी के गहनों की चोरी की थी।
इस संबंध में थाना असंध में मामला दर्ज किया गया था। आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
