एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के 12 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

करनाल: एस.के. मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के 12 खिलाड़ियों ने 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित ओपन इंटरनेशनल कुकीवन कप में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक, 9 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य— जीतकर देश का नाम रोशन किया। 
इस उपलब्धि पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने खिलाड़ियों का आईटीआई चौक, वसंत विहार रोड पर ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और मेडल पहनाकर भव्य स्वागत किया। सतीश राणा ने कहा कि “ऐसे सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें देश के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। 
इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक डॉ. सचिन, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, पूजा, अनीता, अशोक कुमार, कमला त्यागी, दिनेश त्यागी, शशि बाला, देवीलाल, महेंद्र देवी, नवल देवी आदि उपस्थित रहे।