पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 16वें ट्रिवियम का सफल समापन प्रभावशाली वादविवादों से गूंजा परिसर
चंडीगढ़: 08 नवम्बर, 2025: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के स्पीकर्स एसोसिएशन एंड स्टडी सर्कल ने हाल ही में अपने वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता “ट्रिवियम” के 16वें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इस वर्ष के संस्करण में देशभर के शीर्ष वाद-विवाद प्रतिभागियों के साथ-साथ अनेक युवा वक्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख संस्थानों में आईआईटी, एनआईटी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (ओपीजेजीयू), हिंदू कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (एनएलयू) शामिल थे।
ट्रिवियम XVI के दौरान फेमिनिज्म, अर्थशास्त्र, जनस्वास्थ्य और दर्शनशास्त्र जैसे समसामयिक विषयों पर उत्कृष्ट वाद-विवाद हुए, जिनसे प्रतिभागियों की विश्लेषण क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल की परख हुई। विजेता टीम अंगद, अनीकेत और अंगीरा (डीटीयू और डीयू क्रॉस टीम) रही, जबकि तराशा, तरुशी और चिन्मय (ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी) की टीम उपविजेता घोषित हुई।
नोविस टीम में, आदित्य, आन्या और सिद्धार्थ (डीटीयू) की टीम को सर्वश्रेष्ठ नवोदित टीम का खिताब मिला। ऋषभ (डीटीयू) को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और रुद्राक्ष (डीयू) को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक घोषित किया गया।
ट्रिवियम XVI का संयोजन प्रो. नवनीत कौर ने किया, जबकि ऋषव राय छात्र संयोजक रहे। यह आयोजन प्रो. डी.आर. प्रजापति, डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स और प्रो. पुनीत चावला, एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर्स के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
एक बार फिर, ट्रिवियम ने युवा वक्ताओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने विचारों के ऐसे आदान-प्रदान में भाग लिया जो कक्षा शिक्षण की सीमाओं से परे था।
