हुशियारपुर में 14 नवंबर को त्रिभाषा कवि दरबार का आयोजन

हुशियारपुर:- पंजाब सरकार के भाषा विभाग निदेशक की दिशा-निर्देश में जिला भाषा अधिकारी, हुशियारपुर के कार्यालय द्वारा, पंजाबी विकास मंच हरियाणा और श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट, डल्लेवाल के सहयोग से, पंजाबी माह के उपलक्ष्य में त्रिभाषा कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 
यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे श्री गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डल्लेवाल में आयोजित होगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. जसवंत राय, शोध अधिकारी, जिला भाषा कार्यालय, हुशियारपुर ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री आशिका जैन, उपायुक्त, हुशियारपुर होंगी जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मनोज कपूर, ट्रिपल एम स्कूल, हुशियारपुर उपस्थित रहेंगे। 
कार्यक्रम में शामिल हो रहे कवियों में पंजाबी भाषा से जसबीर सिंह धीमान, नवतेज गढ़दीवाला, रघबीर सिंह टेरक्याणा और प्रो. मलकित जौड़ा, हिंदी भाषा से मीनाक्षी मैन्नन, अंजू वी. रत्ती, इंदरजीत चौधरी और प्रिंसिपल तिमातनी आहलूवालिया, वहीं उर्दू भाषा से मुहम्मद एजाज फारूकी, सुभाष गुप्ता शफीक, कमल नैन और विकासदीप मुसाफ़िर शामिल होंगे। 
भाषा विभाग की ओर से 13 और 14 नवंबर दोनों दिनों में पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, विद्वानों, शिक्षकों और स्कूल-कॉलेजों के भाषा मंचों को आमंत्रित किया गया है कि वे इस प्रदर्शनी में भाग लेकर पुस्तकों की खरीदारी करें और साहित्यिक गतिविधियों का आनंद उठाएँ।