साबत सूरत सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय सरदार स्वर्ण सिंह भंगू को श्रद्धांजलि

मोहाली:- समाज सेवा, शिक्षा और मानवता के लिए निःस्वार्थ सेवाएँ निभाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार स्वर्ण सिंह भंगू के आकस्मिक एवं स्थायी निधन से सामाजिक, रंगमंचीय तथा शैक्षिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
सरदार स्वर्ण सिंह भंगू प्रगतिशील सोच के धनी, अनुभवी इंसान तथा मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक कल्याण, जनसेवा तथा रंगमंच के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सादगी, दूरदर्शिता और समाज के प्रति समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। श्री भंगू द्वारा अपना शरीर चिकित्सा अनुसंधान कार्यों हेतु पीजीआई को दान करना समाज के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है कि उन्होंने जीवित रहते हुए भी समाज की सेवा की और मृत्यु के पश्चात भी अपना शरीर समाज के हित में समर्पित कर दिया।
साबत सूरत सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमृतपाल सिंह बिल्ला, महासचिव सरदार अमृतपाल सिंह तथा चेयरमैन सरदार महावीर सिंह भुल्लर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार भंगू का अचानक निधन समाज के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी सेवाएँ और उच्च विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
एसोसिएशन ने शोक-संतप्त परिवार, विशेष रूप से उनकी धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीमती गुरप्रीत कौर भंगू, पुत्र बागी भंगू तथा समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। परमात्मा से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर नरेंद्र नीना, सन्नी गिल, जरनैल सिंह, फिल्म निर्देशक जनजोत सिंह, अर्जन सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, सुखबीर पाल कौर, प्रभजीत कौर, हरकीरत पाल सिंह, तलविंदर भुल्लर, एच.आर.डी. सिंह, सन्नी अमृतसरिया, मनिंदर मोगा, बलजिंदर दारापुरी, दलजीत सिंह अरोड़ा, सुखबीर सिंह, कुलबीर मुश्काबादी, डॉ. रुपिंदर सिंह, सतपाल सिंह आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।