नगर पंचायत टाहलीवाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण।
हरोली/ऊना, 8 जून (राजवीर चोपड़ा):- सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत टाहलीवाल के प्रांगण में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नगर पंचायत स्टाफ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पार्षद अनु, पार्षद डिम्पल कुमारी, निरंजना कुमारी, पार्षद अजय सहजल, राजीव राणा, अशोक कुमार, मुकेश सहजल, नरेश कुमार, अरुण, प्रदीप राणा सहित नगर पंचायत टाहलीवाल के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर पंचायत टाहलीवाल के सचिव बलदेव सिंह ठाकुर एवं राधा, चरणजीत कौर, मीना सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का रूप लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया।
